कुलदीप छंगाणी : जैसलमेर
जैसलमेर के पोकरण कार्यरत तहसीलदार विश्वप्रकाश चारण के पिता पीथदान चारण बीते मंगलवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए । जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी डीडवाना-कुचामन में सहायक रजिस्ट्रार ( सहकारी समितियां) के पद पर कार्यरत थे और परिवादी के खिलाफ चल रही गबन की जांच और नोटिस का निपटारा करने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी । परिवादी ने एसीबी में शिकायत की तो बताया कि आरोपी अधिकारी उससे गबन के आरोपों में क्लीन चिट दिलवाने के लिए रिश्वत मांग रहा था । एसीबी ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही कर पीथदान चारण को रंगे हाथों धर दबोचा ।
घर बुलाकर रिश्वत लेता था आरोपी अधिकारी
जानकारी के मुताबिक पीथदान चारण ने परिवादी से घर बुलाकर रिश्वत की राशि ली थी जिसके बाद एसीबी की टीम ने उसे घर पर ही दबोच लिया तो एक बार को वह समझ ही पाया कि क्या हो रहा है । फिर एक की टीम आरोपी को डीडवाना थाने लेकर गई और आगे की कार्यवाही की ।
यह पूरी कार्यवाही एसीबी एसीबी की अतरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ,महानिरीक्षक एस.परमिला और अजमेर रेंज के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन में की है । यह मामला भ्रष्टाचार अधियम के तहत दर्ज कर लिया गया है और आगे करवाई जारी है ।
गौरतलब है की पीथदान चारण के बेटे तहसीलदार विश्वप्रकाश चारण पोकरण में अपने कथित ईमानदारी के कार्यों की वजह से सुर्खियों में रहे थे ऐसे में अब पिता का रिश्वत लेते पकड़े जाना पोकरण में चर्चा का विषय बन गया है ।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

