पोकरण। मार्च माह में बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग सख्त नजर आ रहा है। शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़ली नाथूसर गांव में बिजली विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाया गया।
कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराने का आग्रह किया गया। लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 विद्युत कनेक्शन काटे गए।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 4 लाख 30 हजार रुपए की वसूली की गई। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि बकाया रहने पर आगे भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

