Monday, May 11, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरशिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन ‘तेजस महोत्सव’ के रूप में मनाया,...

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन ‘तेजस महोत्सव’ के रूप में मनाया, परिंडा अभियान का हुआ शुभारंभ

जैसलमेर | थार क्रॉनिकल

राजस्थान के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar के जन्मदिवस को ‘तेजस महोत्सव’ के रूप में मनाते हुए Hindustan Scout Guide Rajasthan जिला मुख्यालय जैसलमेर के तत्वावधान में सीमांत जिले में भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए चुगे-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु “परिंडा अभियान” का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम चरण में विभिन्न स्थानों पर परिंदे लगाए गए तथा लोगों को भी अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला ऑर्गेनाइजर युक्ता शर्मा, वंदना शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभाकर उपमन्यु, नारायणदान, महेश जी, कुंदन लाल सहित हिंदुस्तान स्काउट गाइड की रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर परिंदे लगाए तथा गर्मी के मौसम में पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।

जिला ऑर्गेनाइजर युक्ता शर्मा ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल एक संगठन नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और मानवता का माध्यम है। स्काउट सदैव “मानव सेवा ही परम धर्म” के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जहां इंसानों को परेशानी होती है वहीं पशु-पक्षियों के सामने पानी और भोजन का संकट और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अपने घर, मोहल्ले और प्रतिष्ठानों के बाहर पक्षियों के लिए पानी और चुगे की व्यवस्था करे।

उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड द्वारा हर वर्ष गर्मियों में परिंडा अभियान चलाया जाता है और इस वर्ष भी इसकी शुरुआत बड़े स्तर पर की गई है। अभियान के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न चरणों में परिंदे लगाए जाएंगे तथा आमजन को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रेंजर्स ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता तथा सेवा भावना का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि गर्मी के पूरे मौसम में नियमित रूप से परिंदों में पानी भरकर पक्षियों की सेवा करेंगे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments