Wednesday, May 6, 2026
Homeजिला वार खबरेजोधपुरसंकीर्ण भावों से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना से सभी अपने...

संकीर्ण भावों से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना से सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें : महंत प्रतापपुरी

नवसृजित ग्राम पंचायत भोमसर में विधायक का स्वागत, ग्राम विकास रथ से योजनाओं की दी जानकारी

पोकरण | संवाददाता

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पोकरण विधानसभा क्षेत्र में संचालित ग्राम विकास रथ बुधवार को नवसृजित ग्राम पंचायत भोमसर पहुंचा। पंचायत मुख्यालय पर ग्राम विकास रथ के पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी, भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, निजी सहायक गुलाबसिंह राठौड़, बीडीओ हनुमानराम चौधरी, शिक्षाविद जुगतसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित राजस्थान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ग्राम विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कृषि नवाचारों तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

नवसृजित पंचायत बनने पर आयोजित हुआ स्वागत समारोह

पंचायती राज परिसीमन के तहत भोमसर को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर शिक्षाविद सेवानिवृत्त जुगतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष खीमाराम सुथार, जिला महामंत्री संतोष पालीवाल, मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह, भरत चारण, जितेंद्र माली, हजारी कुमावत, महेश चारण, राजेंद्र सिंह, बबलू पालीवाल, तुलछ सिंह, भंवर सिंह एवं सांग सिंह टावरीवाला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

“राष्ट्र प्रथम की भावना से करें कर्तव्यों का निर्वहन”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विकास कार्य के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पोकरण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना से सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, तभी क्षेत्र और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। विधायक ने कहा कि पोकरण की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते दो वर्षों में पानी और बिजली के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं खीमाराम सुथार, सरपंच प्रतिनिधि भोमसिंह राठौड़ और मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने भी संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में जुगतसिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन ओमप्रकाश सुथार ने किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments