फलोदी । उत्तर पश्चिम रेलवे के जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण 27 मार्च को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस संबंध में जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन यार्ड के चालू होने, कोचिंग रखरखाव सुविधाओं के विकास, इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड एवं टॉवर वैगन साइडिंग से जुड़े कार्यों के चलते पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 26 मार्च को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अगले दिन पोकरण से जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 मार्च को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से ही संचालित की जाएगी, यानी यह ट्रेन जैसलमेर से पोकरण के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसके अलावा, 27 मार्च को ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस श्री भादरिया लाठी से जैसलमेर के बीच तथा ट्रेन संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर डेमो थैयात हमीरा से जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 26 मार्च को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

