Wednesday, March 25, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरवैश्विक संकट के बीच जैसलमेर में गैस व ईंधन आपूर्ति पूरी तरह...

वैश्विक संकट के बीच जैसलमेर में गैस व ईंधन आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में, जिला कलक्टर ने की समीक्षा

जैसलमेर वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच जैसलमेर जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियंत्रण में है। इस संबंध में जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीणा ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं है। गैस सिलेंडरों की डिलीवरी बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा रही है। आमजन की सुविधा के लिए खाद्य विभाग हेल्पलाइन 14435, पुलिस हेल्पलाइन 112, संपर्क पोर्टल 181 तथा जिला कंट्रोल रूम 02992-250082 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि गठित प्रवर्तन जांच दल द्वारा अब तक 11 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक गैस एजेंसी के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली, जैसलमेर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति होटल, रेस्टोरेंट एवं औद्योगिक इकाइयों को उनकी औसत खपत के अनुसार 20 प्रतिशत तक समानता के सिद्धांत पर की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को संतुलित रूप से आपूर्ति मिल सके।

जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आमद एवं वितरण पर जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और अब तक किसी प्रकार की कमी या बाधा सामने नहीं आई है।

जिला कलक्टर ने आपूर्ति व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें।

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च को जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में रवि इंडेन जैसलमेर, सुरेश एचपी गैस रामगढ़ एवं स्वांगीया इंडेन ग्रामीण वितरक पारेवर का निरीक्षण किया गया, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments