Wednesday, February 25, 2026
Homeजिला वार खबरेजोधपुरभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आयोजित चौपाल में पर्यावरण व जल...

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आयोजित चौपाल में पर्यावरण व जल संरक्षण पर मंथन

शेरगढ़। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत संचालित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण विषय पर चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसानों व ग्रामीणों ने भाग लेकर जल संरक्षण के महत्व पर मंथन किया।

चौपाल में ग्राम पंचायत सोइंतरा के प्रशासक गोविंद सिंह सोइंतरा, शेरगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने जल संकट की चुनौती और उसके समाधान पर विस्तार से विचार रखे।

इस दौरान दूरदर्शन किसान के माध्यम से किसानों व आमजन को जल बचत, वर्षा जल संचयन तथा शुष्क क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर कम पानी में अधिक उत्पादन संभव है।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन समय की आवश्यकता है। सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments