Wednesday, February 25, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरमकराना में कार ने बाइक को मारी टक्कर: दो युवक गंभीर घायल,...

मकराना में कार ने बाइक को मारी टक्कर: दो युवक गंभीर घायल, उछलकर दूर जा गिरे

मकराना | संवाददाता अब्दुल सलाम

मकराना के मंगलाना रोड पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सामने से आई कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार दिलढाणी निवासी सोहनलाल (38) और चोसला गांव निवासी भंवरलाल (46) अपनी बाइक से मंगलाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे।

एक का पैर फ्रैक्चर, दूसरे को गंभीर चोटें

हादसे में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

हायर सेंटर रेफर, चालक फरार

डॉक्टरों ने जांच के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments