Wednesday, February 25, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरसड़कों पर मोटरें और बिजली तारों का जाल, हादसे की आशंका

सड़कों पर मोटरें और बिजली तारों का जाल, हादसे की आशंका

पादूकलां, संवाददाता।
नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। घरों तक नियमित और पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से लोग सड़कों पर मोटरें लगाकर पानी खींचने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कस्बे के सैन मोहल्ला की गलियों में जगह-जगह मोटरें लगी हुई हैं और बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से जल आपूर्ति अनियमित है। कई घरों में नलों से पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण नागरिकों को सार्वजनिक नलों से मोटर लगाकर पानी खींचना पड़ता है। सुबह और शाम के समय मोटरों की आवाज से पूरा इलाका गूंजता रहता है।

सड़कों और गलियों में बेतरतीब तरीके से फैले बिजली के तार राहगीरों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। बारिश या नमी की स्थिति में करंट फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल आपूर्ति व्यवस्था को नियमित किया जाए तथा सड़कों पर फैले मोटरों और बिजली तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments