Monday, March 23, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरमेड़ता सिटी में 28 मार्च को लगेगा विशाल निशुल्क आंखों का शिविर,...

मेड़ता सिटी में 28 मार्च को लगेगा विशाल निशुल्क आंखों का शिविर, एसडीएम ने किया पोस्टर विमोचन

मेड़ता सिटी, नागौर

नागौर जिले के मेड़ता सिटी में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। जैन सोशल ग्रुप महिला के तत्वावधान में आगामी 28 मार्च को अमृत जैन भवन में एक विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर को लेकर सोमवार को मीराबाई स्मारक में बहुरंगी पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन मेड़ता एसडीएम पूनम चौयल द्वारा किया गया।

जैन सोशल ग्रुप महिला की शंकुतला सिघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क आंखों की जांच, परामर्श तथा लैंस प्रत्यारोपण की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments