नागौर जिले के पादूकलां स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल में पूरे स्टाफ के बजाय केवल एक डॉक्टर के भरोसे ही पूरा सीएचसी संचालित हो रहा है, जबकि यहां प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
50 गांवों का प्रमुख चिकित्सा केंद्र
पादूकलां सीएचसी आसपास के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों के लिए प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। ऐसे में एक ही डॉक्टर होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और कई बार समय पर उपचार नहीं मिल पाने से गंभीर स्थिति भी बन जाती है।
सीएचसी में क्रमोन्नत, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले इस अस्पताल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से क्रमोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था, लेकिन आज तक अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

