Tuesday, May 12, 2026
Homeजिला वार खबरेजोधपुरमारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित हुए रफीक खान, जैसलमेर बस अग्निकांड में...

मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित हुए रफीक खान, जैसलमेर बस अग्निकांड में दिखाई थी अदम्य बहादुरी

जोधपुर | संवाददाता

मारवाड़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जैसलमेर बस अग्निकांड के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाने वाले गोमट गाँव निवासी रफीक खान को “मारवाड़ रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जोधपुर रियासत के दरबार महाराजा गजसिंह द्वितीय एवं राव राजेन्द्र सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

रफीक खान ने जैसलमेर बस अग्निकांड के दौरान साहस और मानवता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस असाधारण शौर्य और बहादुरी को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने रफीक खान की बहादुरी की सराहना करते हुए इसे मानवता और साहस का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments