Wednesday, February 25, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरमकराना में मार्बल खान हादसा: 40 फीट नीचे गिरने से मजदूर की...

मकराना में मार्बल खान हादसा: 40 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मकराना (नागौर)। राजस्थान के मकराना क्षेत्र में एक दर्दनाक खान हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बोरावड़ स्थित मार्बल खनन क्षेत्र में काम करते समय एक श्रमिक करीब 40 फीट नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनाना निवासी जवानाराम (44) पुत्र मोडूराम नायक के रूप में हुई है। वह बोरावड़ की कुमारी रेंज स्थित माइन्स में कार्यरत था। मंगलवार दोपहर को काम करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

अस्पताल पहुंचने पर किया मृत घोषित

हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए जवानाराम को बाहर निकाला और तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। इस दौरान मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई विरमाराम पुत्र गणेश राम ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रहे खनन हादसों के बाद एक बार फिर मार्बल माइन्स में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदानों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना नहीं होने के कारण ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments