भणियाणा: ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार माली जिला स्तर पर सम्मानित

पंचायती राज योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका के लिए मिला सम्मान, कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जैसलमेर/भणियाणा

पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्ष छवि और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में हमेशा तत्पर रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी (GDO) संजय कुमार माली को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
जिला स्तर पर सम्मानित होने की जानकारी मिलते ही भणियाणा सरपंच दौली रणवीर सिंह गोदारा, BDO हनुमानराम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Google search engine

Leave a Reply