Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजैसलमेर में नरसींगों व डिडानिया में ग्रामीणों के लिए जन सुरक्षा और...

जैसलमेर में नरसींगों व डिडानिया में ग्रामीणों के लिए जन सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता शिविर

जैसलमेर

जिले की नरसींगों की ढाणी एवं डिडानिया ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को जन सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता के लिए एक विशेष जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण कमल सिंह खींची, प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक, जैसलमेर ने किया।

इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम सरपंच, साथ ही विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना, पीएमजेडीवाय खातों में री-केवायसी, नॉमिनेशन प्रक्रिया और बढ़ते साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई।

इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराना और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना था। शिविर के माध्यम से ग्रामीण अपने जीवन को सुरक्षित और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में सक्षम होंगे।

अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को रामा ग्राम पंचायत (फतेहगढ़ ब्लॉक) में एसबीआई फतेहगढ़, आरजीबी फतेहगढ़, जेसीसीबी फतेहगढ़ और गोमट ग्राम पंचायत (सांकड़ा ब्लॉक) में एसबीआई रामेदवरा में विभिन्न बैंकों द्वारा इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments