Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरराज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने तनोट माता मंदिर का किया...

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने तनोट माता मंदिर का किया दर्शन

जैसलमेर

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मंगलवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित विख्यात तनोट माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर देश में अमन-चैन, सुरक्षा और खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान उनके साथ भाजपा जिला मंत्री कँवराजसिंह चौहान मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में अरुण चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इसके साथ ही उन्होंने BSF के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा और स्थानीय मामलों पर संवाद किया।

इससे पहले सर्किट हाउस पर विधायक छोटू सिंह भाटी और भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत मेघवाल ने अरुण चतुर्वेदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अरुण चतुर्वेदी के इस दौरे से क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों पर सकारात्मक असर देखने को मिला, साथ ही स्थानीय नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संवाद का अवसर भी बना।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments