Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरकेरालिया में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, गाय और दो...

केरालिया में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, गाय और दो बकरियों की मौत

लाठी/केरालिया

गांव केरालिया में सोमवार को बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बिजली घर के पास अर्थिंग फेल होने और चारदीवारी नहीं होने के कारण पोल के आस-पास करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से एक गाय और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के पीछे कारण

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली घर के चारों तरफ चारदीवारी नहीं है और विभाग ने सुरक्षा इंतजाम भी सही तरीके से नहीं किए हैं। इसी लापरवाही के चलते खुले में करंट फैल गया और मासूम पशुओं की जान चली गई।


ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद गांववासियों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करता तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।


ग्रामीणों की मांग

गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और बिजली घर के चारों ओर जल्द से जल्द चारदीवारी का निर्माण कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments