Saturday, March 14, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरपोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा, खेलकूद प्रतियोगिता...

पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा, खेलकूद प्रतियोगिता से लेकर ग्रामीण सेवा शिविर तक रहे सक्रिय

पोकरण/जैसलमेर

पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की, ग्रामीणों से मुलाकात की और विकास व सेवा कार्यों का जायजा लिया।

खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

विधायक प्रतापपुरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकड़ा में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 (नेटबॉल, वुशू व कराटे) के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित कर प्रोत्साहित किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

मरीजों को बांटे फल

कार्यक्रम के बाद विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सांकड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हनुमानसिंह राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पौधारोपण का संदेश

‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत विधायक प्रतापपुरी ने ग्राम पंचायत राजगढ़ में पौधारोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।

ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

विधायक ने आज से शुरू हुए ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण का कार्य उसी दिन निपटाया जाए। सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में सरकारी योजनाओं के आवेदन, स्वास्थ्य सेवाएं, बीपीएल सर्वे, बिजली सुधार, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे कार्य शामिल किए जाएंगे।

हर गांव तक विकास, हर परिवार तक सुविधा

इस अवसर पर विधायक प्रतापपुरी ने कहा कि सरकार का संकल्प है—“हर गांव तक विकास, हर परिवार तक सुविधा और हर नागरिक तक राहत पहुंचे।”


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments