Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरबाबा रामदेव नेत्र कुंभ 2025 का विधिवत शुभारंभ, पहले दिन 1141 पंजीयन,...

बाबा रामदेव नेत्र कुंभ 2025 का विधिवत शुभारंभ, पहले दिन 1141 पंजीयन, 856 को चश्मा वितरित

📍रामदेवरा / रिपोर्ट – Thar Chronicle डेस्क

लोक देवता बाबा रामदेव की तपोभूमि रामदेवरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन ‘सक्षम’ द्वारा आयोजित नेत्र कुंभ 2025 का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन स्थल पर सुबह से ही नेत्र परीक्षण करवाने वालों की भीड़ लगी रही। प्रबंध प्रमुख सुरेश मेवाडा ने बताया कि पहले दिन 1141 लोगों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 856 लोगों को चश्मा और 807 को दवाइयां प्रदान की गईं।

प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे नेत्र परीक्षण के लिए

नेत्र कुंभ की विशिष्टता इस बात से भी सिद्ध होती है कि इसमें आमजन के साथ-साथ अधिकारीगण भी सहभागी बने। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार, डीवाईएसपी भवानी सिंह, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़ समेत कई अन्य विशिष्ट जनों ने आंखों की जांच करवाई व परामर्श प्राप्त किया।

20 नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया कार्य

इस शिविर में 20 आई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने सेवा दी, जबकि जनरल ओपीडी में दो, आयुर्वेद व होम्योपैथी में एक-एक डॉक्टर ने परीक्षण कर दवाइयां दीं। सभी मरीजों की औसतन 30 से 45 मिनट में स्क्रीनिंग कर तुरंत चश्मा या दवा प्रदान की गई, जिससे लोगों के चेहरे पर राहत की झलक देखने को मिली।

शिविर संचालन एवं चिकित्सा समीक्षा

नेत्र कुंभ का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु भाई पुरोहित, आयोजन सचिव खेताराम लीलड़, मुख्य समन्वयक स्वरूप दान, डा. क्षमा शील गुप्त, मीडिया प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल एवं जिला सचिव दमाराम माली के दिशा-निर्देशन में किया गया।
शिविर के बाद समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. देवेश मेहरा, डॉ. महावीर सैनी, डॉ. अनिल बिश्नोई एवं बीसीएमओ जसवंत सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments