Saturday, March 21, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरआत्मबल और ज्ञान के प्रतीक ऋषि अष्टावक्र का पोकरण में हुआ वंदन

आत्मबल और ज्ञान के प्रतीक ऋषि अष्टावक्र का पोकरण में हुआ वंदन

पोकरण

सक्षम कार्यालय कनक भवन में मंगलवार सायं 7 बजे ऋषि अष्टावक्र जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वप्रसिद्ध विद्वान और प्रख्यात शास्त्री ऋषि अष्टावक्र के जीवन, आदर्शों और दर्शन पर विशेष प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में सक्षम के जिला सचिव दमा राम भाईसाब ने अष्टावक्र जी के जीवन दर्शन और आदर्शों पर विचार साझा किए। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने उनकी शिक्षा-दीक्षा और आत्मबल से भरे जीवन यात्रा की जानकारी दी।

साथ ही जिला उपाध्यक्ष विष्णु जी थानवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रूपेंद्र जी खत्री, तहसील संयोजक सवाई सिंह और रोहित जी भाईसाब ने श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित कर वंदन किया।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऋषि अष्टावक्र का जीवन मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उनकी शिक्षाएं सत्य, ज्ञान और आत्मबल की राह दिखाती हैं और जीवन को नैतिकता एवं अध्यात्मिकता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments