जैसलमेर/इन्द्रानगर
राज्य सरकार द्वारा जन-जन तक सेवा, हर द्वार समाधान के उद्देश्य से संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत इन्द्रानगर में आयोजित शिविर में एक मार्मिक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई।
65 वर्षीय सेवाराम पुत्र गंगाराम मेघवाल, निवासी इन्द्रानगर, दिव्यांगता से पीड़ित एवं बीपीएल श्रेणी का वृद्ध व्यक्ति है। उसकी विकलांग पेंशन लंबे समय से बंद थी, जिसके समाधान के लिए वह रातड़िया, भणियाणा और पोकरण के चक्कर काट चुका था, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शिविर के दौरान सेवाराम ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। ग्राम विकास अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जनाधार, आधार कार्ड और पेंशन से जुड़ी जानकारी को ई-मित्र केंद्र से अपडेट करवाया और महज एक घंटे में उसकी पेंशन पुनः शुरू करा दी।
आभार व्यक्त करते हुए सेवाराम ने कहा— “अब मैं राहत की सांस ले सकता हूं। सरकार ने मेरी सुनी और मेरे जीवन में नई आशा की किरण जगी है।”
यह घटना साबित करती है कि संवेदनशील शासन व्यवस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने में सक्षम है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की यह पहल मानवीयता और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

