पोकरण (जैसलमेर)
प्रभारी सचिव महेंद्र सोनी (आईएएस), जिला जैसलमेर ने बुधवार 17 सितंबर 2025 को नगरपालिका पोकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 के मुख्य चरण के प्रथम दिवस का निरीक्षण किया। शिविर का आयोजन शिवपुरा कच्ची बस्ती, वार्ड नंबर 19 में किया गया, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास योजनाओं से जुड़े दस्तावेज प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने सभी विभागीय कार्मिकों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर उन्होंने नगर पालिका से जुड़े नामांतरण, निर्माण स्वीकृति, पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, उपखंड अधिकारी लाखाराम, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव महेंद्र सोनी ने नागरिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में स्वयं भी पहल करें। उन्होंने जानकारी दी कि शिविर का आयोजन दूसरे दिन भी शिवपुरा कच्ची बस्ती, वार्ड नंबर 19 स्थित सभाभवन परिसर में किया जाएगा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

