पादूकलां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर पादूकलां मंडल पथ संचलन आगामी 12 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे निकाला जाएगा। इसको लेकर गुरुवार देर शाम चारभुजा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विभाग प्रचारक गिरधारीलाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पथ संचलन अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अनुशासित ढंग से इसमें भाग लेने और सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बहुरंगी पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
उपखंड कार्यवाह रवि शंकर जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पादूकलां मंडल में यह आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए अनेक टोलियों का गठन किया गया है और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में आशीष रुनवाल, मंदिर पुजारी मूलदास वैष्णव, सत्यनारायण बोहरा, बस्तीराम टेलर, चांदमल उपाध्याय, श्रवणराम लखारा, मेघराज सारस्वत, नगर प्रमुख (जालंधर) मनोहरलाल, टोली संपर्क सदस्य नाथूराम, राजाराम लखारा, ओमप्रकाश देवासी, भंवरलाल माली, संपत प्रजापत, सुखदेव गोड, पवन कुमार सेन, बस्तीराम प्रजापत, किशनराम, दीपेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश लखारा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पथ संचलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

