रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय की पहाड़ी स्थित बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर प्रांगण में बजरंगगढ़ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती के साथ हुई, जहां पुजारी ने बालाजी महाराज को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश राठी ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं भामाशाह भंवरलाल बांगड़ ने मंदिर प्रांगण में डोम लगाने की घोषणा की, जिनका समिति की ओर से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्यामसुंदर रुणवाल, रामप्रसाद सोनी, रामकिशोर तिवाड़ी, दीपेन्द्र सिंह, मिठूलाल सोनी, प्रणव सोनी सहित अनेक श्रद्धालु व समिति सदस्य मौजूद रहे।
पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण और जयकारों की गूंज से मंदिर परिसर गूंज उठा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

