Thursday, November 13, 2025
Homeजिला वार खबरेबालोतरासिवाना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, लोकल फॉर वोकल और मतदाता पुनरीक्षण में...

सिवाना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, लोकल फॉर वोकल और मतदाता पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

बालोतरा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज सिवाना विधानसभा क्षेत्र में डॉ. लक्ष्मी मिला सिंघवी ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधायक हमीर सिंह भायल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

विधायक भायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र “लोकल फॉर वोकल” का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पाद ही देश की प्रगति का आधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भारत में निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

इस अवसर पर विधायक भायल ने राजस्थान सरकार द्वारा सिवाना विधानसभा क्षेत्र में पिछले 22 माह में किए गए विकास कार्यों के पम्पलेट और पोस्टर का विमोचन किया और आम जनता को समर्पित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से आगामी बजट में सुधार और सुझाव भी मांगे। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही विधायक जन सुनवाई केंद्र की स्थापना कर आमजन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता के काम न करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सिवाना में कोई जगह नहीं है।

पूर्व विधायक कानसिंह ने सम्मेलन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की और मतदाता सूची में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। भवानी सिंह टापरा ने स्थानीय उत्पादन के उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि जीएसटी में आमजन को दी गई छूट का लाभ सभी वर्गों—किसान, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर—को मिलेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता सोहन सिंह ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments