Wednesday, February 4, 2026
Homeजयपुरसांभरलेकविद्यालय भवन जलमग्न, प्रशासन की तत्परता से शुरू हुई निकासी

विद्यालय भवन जलमग्न, प्रशासन की तत्परता से शुरू हुई निकासी

सांभरलेक, डब्लू गोस्वामी।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिडक्या (बरडोती) भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया। स्कूल भवन के चारों ओर पानी भरने से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन सरपंच की सूचना पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए।


विकास अधिकारी ने दिखाई त्वरित सक्रियता

जैसे ही सरपंच मूलचंद गुर्जर ने स्थिति की जानकारी प्रशासन को दी, विकास अधिकारी भागीरथ मल मीणा मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी की निकासी शुरू करवाई। उनके साथ पुलिस प्रशासन और ग्राम स्तरीय अधिकारी भी सक्रिय रहे।


प्रशासनिक टीम मौके पर रही मौजूद

इस राहत अभियान में पटवारी बबीता बर्मा, सहायक विकास अधिकारी राकेश वर्मा, गोपाल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सुनील यादव, बड़डोटी की ग्राम विकास अधिकारी हेमलता मेहरा, पूरणमल बर्मा, वार्ड पंच बोदूराम यादव, तथा नरेना थाने से हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे।


सरपंच ने बताया स्थिति का पूरा ब्यौरा

सरपंच मूलचंद गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने सुबह ही अधिकारियों को हालात की जानकारी दे दी थी। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी की कार्रवाई शुरू की, जिससे ग्रामीणों और छात्रों को राहत मिल सकी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments