लाठी | पत्रकार गोविन्द पंवार ✍️
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लाठी कस्बे के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) भूरसिंह भाटी को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भूरसिंह भाटी को सम्मानित किया।

मतदाता जागरूकता अभियान, मतदाता सूची के निर्माण एवं उसके सतत अद्यतन में उत्कृष्ट कार्य के लिए भूरसिंह भाटी का चयन किया गया। विशेष रूप से SIR 2026 के अंतर्गत किए गए सराहनीय प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जो उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता का प्रमाण है।
इस उपलब्धि से लाठी कस्बे सहित पूरे जैसलमेर जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी भूरसिंह भाटी को लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

