जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आज भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत राम हिंगड़ा ने भाजपा जैसलमेर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
श्रवण पुनिया को मिली अहम जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में धोलिया निवासी युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ता श्रवण पुनिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

बधाइयों का दौर
पुनिया की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाइयाँ दीं।

आभार और संकल्प
इस अवसर पर श्रवण पुनिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प निभाएंगे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

