तारानगर/सिरसा
सिरसा जिले के मोडिया खेड़ा गांव के पास हिसार घग्गर ड्रेन सेम नाला क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब सौ फीट लंबा कटाव हो गया। इस कटाव से मोडिया खेड़ा और गुड़िया खेड़ा की सैकड़ों एकड़ कपास और नरमा की फसल जलमग्न हो गई, वहीं किसानों की ढाणियां और मोटरें भी पानी की चपेट में आ गईं।
जैसे ही प्रशासन ने मदद की अपील की, डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के 500 से अधिक सेवादार मौके पर पहुंच गए।

बारिश में भी नहीं रुकी सेवा
सेवादारों ने मिट्टी के गट्ठे भरकर, मानव श्रृंखला बनाकर और लकड़ी की जालियों का सहारा लेकर कटाव को बंद करने का कार्य शुरू किया। इसी दौरान तेज बारिश भी हुई, लेकिन सेवादारों का उत्साह और सेवा का जज़्बा और बढ़ गया। समाचार लिखे जाने तक सेवादार पूरी ताकत से कटाव को रोकने में जुटे हुए थे।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
इस मौके पर ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल के पुत्र सुमित बैनीवाल भी मौके पर पहुंचे और सेवादारों की सेवा भावना की प्रशंसा की। वहीं, गुड़िया खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम भाटिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह बिरड़ा और मोडिया खेड़ा के सरपंच भारत सिंह ने भी कहा कि सेवादारों की निष्ठा से गांववासियों को बड़ी राहत मिली है।

हरियाणा से हिमाचल तक सक्रिय
डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्यारे लाल इन्सां और करनैल सिंह इन्सां ने बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सेवा कर रहे हैं। वे न केवल कटाव रोकने और राहत सामग्री बांटने में जुटे हैं बल्कि पीड़ित परिवारों का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

