सूरतगढ़।
गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीना ने की, जिसमें आगामी खरीद व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बारदाने की उपलब्धता, गेहूं के उठाव, कट्टों की सिलाई व्यवस्था और किसानों को समय पर भुगतान जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी खरीद
निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। इस बार किसानों को 2735 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कई अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में कृषि उपज मंडी समिति सचिव विकास सहारण, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, सचिव भगवान दास बाघला, एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षक शीशपाल तंवर, गुणवत्ता नियंत्रण मैनेजर महेंद्र सिंह, केवीएसएस से संतोष बेनीवाल, राकेश सहारण, विनोद जाजड़ा, मनोज सोमानी तथा ठेकेदार प्रतिनिधि जब्बार मोहम्मद सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

