Wednesday, March 25, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजैसलमेर में टेनिस का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 1 मई से

जैसलमेर में टेनिस का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 1 मई से

जैसलमेर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से डेजर्ट क्लब में टेनिस का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में डेजर्ट क्लब की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं क्लब अध्यक्ष द्वारा की गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि डेजर्ट क्लब का उपयोग प्राथमिक रूप से खेल गतिविधियों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए विशेष टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 मई से 30 जून 2026 तक किया जाएगा।

शिविर का संचालन प्रतिदिन दो सत्रों में होगा। प्रातःकालीन सत्र सुबह 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए सायंकालीन सत्र में फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।

डेजर्ट क्लब के पदेन सचिव एवं जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों को आधुनिक सिंथेटिक टेनिस कोर्ट पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों एवं प्रतिस्पर्धात्मक रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शिविर खिलाड़ियों के शारीरिक एवं तकनीकी विकास में सहायक होगा तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगा। जिला प्रशासन एवं डेजर्ट क्लब ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अधिकाधिक संख्या में शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले की खेल प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments