सूरतगढ़। शहर की नई धानमंडी क्षेत्र में सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया। इस दौरान क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा और कई दुकानदारों में अफरा-तफरी देखी गई।
मंडी समिति द्वारा पहले ही दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कुछ व्यापारियों ने निर्धारित समय में सामान नहीं हटाया। जैसे ही जेसीबी मौके पर पहुंची, दुकानदारों ने तुरंत अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति के सचिव विकास सारण सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की निगरानी की।
मंडी समिति की इस कार्रवाई के बाद मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

