पोकरण। क्षेत्र के आइडियल पब्लिक स्कूल ने राज्य स्तरीय 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के इस शानदार रिजल्ट से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्कूल ने अन्य शिक्षण संस्थानों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
विद्यालय संचालक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूल के सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात यह रही कि दो विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि छात्रा लक्की यादव पुत्री नरेश कुमार यादव ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अन्विषा पुत्री रविंद्र विश्नोई ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

