जैसलमेर
ग्राम पंचायत उजलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का वातावरण उत्साह और उम्मीद से भरा हुआ था। ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान गांव की महिला श्रीमती दरीया कंवर अपने पति बुधकरण के साथ शिविर में आगे बढ़ीं। उन्होंने बताया कि उनका आवासीय भूखण्ड का पट्टा महीनों से लंबित है। उनकी बात सुनकर शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति सांकड़ा हनुमानराम ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। मौके पर मिशल पत्रावली का अवलोकन किया गया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की गई।
सरपंच अशोक कुमार उज्ज्वल और शिविर प्रभारी हनुमानराम ने दरीया कंवर को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा। पट्टा मिलने के बाद उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता झलक रही थी। भीड़ में मौजूद ग्रामीणों ने तालियाँ बजाकर इस पल का स्वागत किया और प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की।
दरीया कंवर की मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि जब राज्य सरकार की योजनाएँ त्वरित कार्रवाई के साथ लागू होती हैं, तो आमजन का जीवन सकारात्मक रूप से बदलता है। शिविर में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इस पहल को जनसेवा का उदाहरण बताया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

