Monday, January 19, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरधोलिया के पास सड़क हादसा: गाय को बचाने में बाइक असंतुलित, तीन...

धोलिया के पास सड़क हादसा: गाय को बचाने में बाइक असंतुलित, तीन श्रद्धालु घायल

स्थान: लाठी (जैसलमेर) रिपोर्टर: गोविन्द पंवार

लाठी क्षेत्र के धोलिया गांव के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों तनोट माता के दर्शन कर रामदेवरा जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

हादसे में दो महिलाएं — निरमा (22) और सोनू (13) — तथा एक युवक दीपक (25) घायल हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई टीम के आलोक और दान सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लाठी के राजकीय अस्पताल भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए पोकरण रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, तीनों घायल ब्यावर जिले के निवासी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों और पशु बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments