Wednesday, March 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा में बाबा रामदेव जी की...

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा में बाबा रामदेव जी की समाधि पर किए दर्शन

देश-प्रदेश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

जैसलमेर

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार देर रात्रि जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव जी की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई और देश-प्रदेश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

परिवार सहित पहुंचे रामदेवरा

इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती नौनद कंवर सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। समाधि दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने केंद्रीय मंत्री और उनके परिजनों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं बहुमान किया।

श्रद्धालुओं से की बातचीत, व्यवस्थाओं की सराहना

दर्शन के पश्चात श्री शेखावत ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और बाबा रामदेव जी की भक्ति एवं मेले की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने जिला प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोक आस्था का अद्भुत संगम है, जो सामाजिक समरसता, श्रद्धा और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करता है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments