Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजैसलमेर में दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं आरोग्य सप्ताह का समापन

जैसलमेर में दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं आरोग्य सप्ताह का समापन

जैसलमेर

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जैसलमेर में मंगलवार को “लोगो और गृह के लिए आयुर्वेद” थीम पर आधारित दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं सात दिवसीय आरोग्य सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक छोटू सिंह भाटी ने की और उन्होंने आयुर्वेद के प्रचलन और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के उपचार से किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं होते और रोगों का जड़ से उपचार संभव है।

कार्यक्रम का संचालन जिला चिकित्सालय की पीएमओ डॉ. चम्पा सोलंकी ने किया। उन्होंने बताया कि आरोग्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण प्राशन, इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा वितरण और पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विभिन्न रोगियों का उपचार आयुर्वेद पद्धति से किया गया। इसके साथ ही चिकित्सालय में चल रही मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप निदेशक डॉ. ताम्बल राम और अमृतलाल दहिया ने आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि आयुर्वेद के नियमों के अनुसार उचित आहार और जीवनशैली अपनाने से हम स्वस्थ और रोगमुक्त रह सकते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मणसिंह, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमतोष, डॉ. कविता सहित चिकित्सालय के सभी नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments