जैसलमेर
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) स्लैब में किए गए ऐतिहासिक बदलाव अब पूरे देश में प्रभावी हो गए हैं। इस सुधार का सीधा लाभ आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे रोटी, कपड़ा, मकान और अन्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के रूप में दिखाई देगा।
जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जीएसटी बचत उत्सव (22 से 29 सितम्बर 2025) के सफल आयोजन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आमजन को जीएसटी सुधारों से अवगत कराना और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना है कि वे कर राहत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं।

जिला कलक्टर ने संयुक्त आयुक्त, राज्य कर विभाग, वृत जैसलमेर को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संघों और चौम्बर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय कर विशेष बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों में कर सरलीकरण, उपभोक्ता हित और जीएसटी सुधारों पर चर्चा की जाएगी ताकि जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचे।
साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया और सामुदायिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुँचाने और कर सरलीकरण को सरल भाषा में समझाने पर जोर दिया।
उपस्थित अधिकारी: अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल और संयुक्त आयुक्त पंकज पंवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

