Saturday, March 21, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरस्वर्णनगरी जैसलमेर में 50 फीट रावण दहन, दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

स्वर्णनगरी जैसलमेर में 50 फीट रावण दहन, दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। स्वर्णनगरी के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।

इस मौके पर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए अग्निबाण से अहंकार के प्रतीक 50 फीट ऊंचे रावण का वध किया। रावण के साथ-साथ उसके भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाद के 40 फीट ऊंचे पुतलों को भी अग्नि के हवाले किया गया। लगभग 18 मिनट तक चले इस अद्भुत आयोजन के दौरान जबरदस्त आतिशबाजी ने पूरे शहर के आसमान को रंग-बिरंगा कर दिया।

प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर फरसा राम, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित, नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

विदेशी पर्यटकों की विशेष उपस्थिति

इस वर्ष के आयोजन की खासियत रही विदेशी पर्यटकों की उल्लेखनीय मौजूदगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति और दशहरा उत्सव की इस अनूठी परंपरा को बेहद सराहा और इसे अपने कैमरों में कैद किया।

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

रावण दहन के दौरान हर ओर “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय हो गया। दशहरा उत्सव ने एक बार फिर समाज को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और सांस्कृतिक गौरव के साथ सामाजिक एकता को मजबूत किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments