Sunday, October 26, 2025
Homeजिला वार खबरेजयपुरमहात्मा गांधी और शास्त्री जयंती: कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाई प्रभात...

महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती: कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाई प्रभात फेरी और पुष्पांजलि

जैसलमेर,
जैसलमेर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह 6 बजे गडीसर चौराहा से प्रभात फेरी शुरू की गई, जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान चौराहा पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने समापन हुई। इस दौरान ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ सहित अनेक नारे लगाते हुए लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों को कृतज्ञता पूर्वक याद किया। पूर्व विधायक रुपाराम धनदेव ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं और उनके जीवन दर्शन को अपनाना वर्तमान परिस्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुमार खान, महासचिव रूपचंद सोनी, देवका राम माली, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप सिंह महेचा, पार्षद आनंद व्यास, राधेश्याम कल्ला, रेशमा राम भील, रत्ना राम भील, जेनाराम सत्याग्रही, पम्मुमल भार्गव, दिलीप सिंह सोलंकी, प्रताप चंद दैय्या, वीरेंद्र मेघवाल, चंद्र प्रकाश पुरोहित, सवाईराम पातलिया, शाहरुख खान, नेमीचंद भार्गव, विक्रम सिंह बैरसियाला, अशोक बारासा, भगवाना राम आदि मौजूद रहे।

इस प्रकार जैसलमेर में कांग्रेस द्वारा गांधी एवं शास्त्री जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments