Thursday, March 19, 2026
Homeजिला वार खबरेजयपुरजयपुर में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संग अहम...

जयपुर में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संग अहम बैठक

जयपुर। राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल और विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य में जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, वर्षा जल संचयन की आधुनिक तकनीकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह संवाद राज्य में सतत विकास और जल सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कुलगुरु डॉ. चौहान को सम्मानित भी किया।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय परिसर एवं उसकी इकाइयों में 36 तालाब (पॉन्ड) उपलब्ध हैं, जो वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण का देश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। ये संरचनाएं जल सुरक्षा को सशक्त करने के साथ-साथ सतत कृषि विकास को भी बढ़ावा दे रही हैं।

बैठक के दौरान राजस्थान सरकार के जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण निदेशालय और ऑस्ट्रेलिया की संस्था AIWC के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह तथा प्रोफेसर एवं विशेषाधिकारी डॉ. सुनील दाधीच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments