जयपुर। ओड महासभा राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक क्लब हाउस, विधायक आवास जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान के 28 जिलों से आए जिलाध्यक्षों और प्रदेश प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश मांगल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वरिष्ठ शासन उप सचिव गोपाल खाम्बरा उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से हुआ चयन
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रेम ओड (रामदेवरा) को ओड महासभा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय का उपस्थित समाजजनों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

निष्ठा और सेवा का संकल्प
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड ने अपने संबोधन में कहा कि ओड समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बिना किसी द्वेष भाव के समाज हित में कार्य करने और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
उन्होंने राज्य सरकार से ओड समाज विकास कल्याण बोर्ड के गठन की मांग भी रखी।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
बैठक में फलौदी, बीकानेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर, झालावाड़, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, अलवर, अनूपगढ़, राजसमंद, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर, जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, नागौर सहित कई जिलों से आए पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
बीकानेर से जिलाध्यक्ष पवन सोलंकी के नेतृत्व में समाज के लोग जयपुर पहुंचे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

