Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजैसलमेर में युवक डिटेन, पाकिस्तान से संपर्क के शक में सुरक्षा एजेंसियों...

जैसलमेर में युवक डिटेन, पाकिस्तान से संपर्क के शक में सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ

जैसलमेर। जैसलमेर से एक बड़ी सुरक्षा खबर सामने आई है, जहां पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक को पुलिस ने डिटेन किया है।

संदिग्ध युवक डिटेन

बीती रात जीवनखान पुत्र हबीब खान (उम्र 30 वर्ष), निवासी सांकड़ा क्षेत्र को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस टीम उसे JIC (जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर) के आदेश के लिए एसपी ऑफिस लेकर पहुंची।

मिलिट्री एरिया के पास काम कर चुका है युवक

जानकारी के अनुसार, डिटेन युवक पहले जैसलमेर मिलिट्री एरिया के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था लेकिन हाल ही में दोबारा वही काम करने लौटा। इस दौरान उसकी संदिग्ध हरकतों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर पड़ी।

मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर से संपर्क

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में युवक के मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर पर बातचीत के सबूत मिले। इस आधार पर उसे शक के घेरे में लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने पाकिस्तान में रिश्तेदारी होने की बात भी स्वीकार की है।

सुरक्षा एजेंसियां करेंगी गहन पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, डिटेन युवक से आज संयुक्त रूप से सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ करेंगी। इसी पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवक का संपर्क सिर्फ रिश्तेदारी तक ही सीमित है या उससे आगे भी कोई बड़ी साजिश जुड़ी हुई है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments