Thursday, March 12, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजैसलमेर। खींयावास राड़की अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नव प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

जैसलमेर। खींयावास राड़की अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नव प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

जैसलमेर। पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत खींया मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खींयावास राड़की में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नव प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रवेश प्रक्रिया

कार्यवाहक प्रधानाचार्य भोमसिंह तंवर ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के आदेशानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों की सूची और कक्षावार रिक्त सीटों की जानकारी 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।

लॉटरी से होगा विद्यार्थियों का चयन

यदि आवेदन संख्या सीटों से अधिक होती है तो 25 मार्च 2026 को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को 28 मार्च 2026 से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि विद्यालय में शिक्षण कार्य 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

कक्षावार उपलब्ध सीटें

विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में सीटों का विवरण इस प्रकार है—

  • कक्षा 1 : 30 सीट
  • कक्षा 2 : 23 सीट
  • कक्षा 3 : 17 सीट
  • कक्षा 4 : 22 सीट
  • कक्षा 5 : 14 सीट
  • कक्षा 6 : 22 सीट
  • कक्षा 7 : 19 सीट
  • कक्षा 8 : 26 सीट

अभिभावकों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यालय समय में शाला दर्पण प्रभारी सुनील पालीवाल (7878734415) से संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments