लाठी
ग्राम पंचायत लाठी में आज मेघवाल समाज के लोगों ने अंबेडकर कॉलोनी का सही माप करवाने हेतु सरपंच महेंद्र चावला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व भूतपूर्व सरपंच स्व. केशराम विश्नोई ने अंबेडकर कॉलोनी को मेघवाल समाज के लिए आरक्षित घोषित किया था और समाज के नाम पट्टे जारी किए गए थे।
लेकिन इतने वर्षों के बावजूद आज तक कॉलोनी के प्लॉटों की सही स्थिति समाज के लोगों को नहीं पता चल पाई है। इस संशय को दूर करने और कॉलोनी का सही निर्धारण करवाने की मांग को लेकर मेघवाल समाज ने ग्राम पंचायत में ज्ञापन सौंपा।
समाजजनों ने जोर देकर कहा कि कॉलोनी का पेमाइस करवाकर जल्द से जल्द प्लॉटों की सही पहचान करवाई जाए। इस मौके पर सरपंच महेंद्र चावला ने आश्वासन दिया कि 10 दिन के भीतर कॉलोनी का माप कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजसेवी नरसीगा राम, खुशाल परिहार, देवीलाल, प्रेम परिहार, खींवराज गर्ग, गुमानाराम, भीखाराम, भैराराम, हेमराज सहित बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

