रामदेवरा, जैसलमेर | रिपोर्टर: लक्ष्मण राम
पोकरण क्षेत्र में हर वर्ष आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन–15 का इस वर्ष भव्य आगाज 25 दिसंबर को पोकरण अंचल के ग्राम बड़ली में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम डेलासर की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, खिलाड़ी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक महंत प्रतापपुरी जी रहे, जबकि अध्यक्षता अंजना मेघवाल (पूर्व जिला प्रमुख) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में जेराराम गेंवा (अधिशासी अभियंता), दलपतराम हिंगड़ा (भाजपा जिलाध्यक्ष), खेताराम लीलड (मेघवाल समाज अध्यक्ष, पोकरण), भगाराम देवपाल (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. सुनील गोगली, समाजसेवी रामजीराम, प्रह्लाद राम (सरपंच), ताराराम ऊजला (अतिरिक्त विकास अधिकारी), राजेन्द्र मेघवाल (विकास अधिकारी), कानाराम हिंगड़ा, सुरेश नागौरा, राजेश व्यास, बिहारीलाल (ब्लॉक अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर, सांकड़ा) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

बाबा साहब को नमन, खेल भावना का संदेश
मंचासीन अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक महंत प्रतापपुरी ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
अध्यक्ष अंजना मेघवाल ने संयम, धैर्य और निरंतर संघर्ष के साथ लक्ष्य तक पहुंचने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दलपतराम हिंगड़ा ने अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर जोर दिया, वहीं समाज अध्यक्ष खेताराम जैमला ने युवाओं से शिक्षा, व्यवसाय और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग के साथ अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने की अपील की।
मैच परिणाम
- पहला मैच: लोहारकी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में रासला की टीम 18 रन से पराजित हुई।
- दूसरा मैच: थाट ने खेतोलाई को 69 रन से हराया।
- तीसरा मैच: ओढनिया ने राठौड़ा को पराजित किया।
आयोजन एवं संचालन
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सदस्य एवं शिक्षाविद भूपेंद्र जयपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन बिरमाराम मेड़वा एवं किशनाराम जैमला ने किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

