Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरमोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा 2025 में सफाई अभियान का...

मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा 2025 में सफाई अभियान का आयोजन

पोकरण मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आज मंडल अध्यक्ष वंदना शर्मा के सानिध्य में मंडल पोकरण में एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग किया।

इस अवसर पर जिलामंत्री सोहन कंवर, मंडल अध्यक्ष रामदेवरा विजय लक्ष्मी, शायर देवी, चंदा देवी, शांति देवी, तारा देवी, सारदा देवी और मंजू देवी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने रामदेवरा मंदिर के सामने सफाई का कार्य करते हुए समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश फैलाया।

मंडल अध्यक्ष वंदना शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल समाज को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि नागरिकों में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस पहल ने पोकरण के नागरिकों को प्रेरित किया कि वे अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments