फुलेरा (हेमन्त शर्मा)
फुलेरा कस्बे के राजकीय विद्यालय का जर्जर और असुरक्षित भवन गुरुवार को उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल के निरीक्षण में चर्चा का विषय बन गया। निरीक्षण के दौरान बीईईओ रमेश कुमार, यूसीईईओ मुकेश सोनी, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज आहूजा, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान भवन की मरम्मत और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपखंड अधिकारी ने कहा कि विभागीय प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है और शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि “विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलना चाहिए, क्योंकि सुरक्षित माहौल में ही उनका भविष्य संवरता है। शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तभी कस्बे का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।”

अभिभावकों ने भवन की जल्द मरम्मत की मांग दोहराते हुए बताया कि लंबे समय से भवन खस्ताहाल होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बारिश के दौरान इस मुद्दे को उन्नति एक्सप्रेस में उठाया गया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर के समीप स्थित शराब ठेका की शिकायत भी सामने आई। उपखंड अधिकारी ने मौके पर संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस कदम से विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल का वातावरण दोनों ही सुधरने की उम्मीद है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

