Sunday, February 22, 2026
Homeजयपुरफुलेराश्याम भक्ति में सराबोर हुआ न्यू कॉलोनी क्षेत्र, फागोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं...

श्याम भक्ति में सराबोर हुआ न्यू कॉलोनी क्षेत्र, फागोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

फुलेरा (हेमन्त शर्मा)। फाल्गुन मास में श्याम भक्तों की आस्था चरम पर दिखाई दी, जब फुलेरा कस्बे की न्यू कॉलोनी में भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Khatu Shyam Ji के आकर्षक श्रृंगार के साथ अनुपम दरबार सजाया गया और विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

भजनों की मधुर धुनों पर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका कमला सैनी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा पंडाल श्याम नाम की गूंज से भक्तिमय हो गया।

पुष्प वर्षा से भक्तिमय हुआ वातावरण

श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय बन गया। मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

समाज में सद्भाव का संदेश

कार्यक्रम में शंकर सहाय गौड़, महेश सहाय, सुनील, भूपेंद्र, सुधा, संतोष, राधा, महिमा, गौरीशंकर मीना शर्मा, राजेंद्र, डिम्पल, भरत, रेखा, देवेंद्र, पूनम सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजक शंकर सहाय ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देते हैं और आपसी सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। धर्मप्रेमी महेश सहाय एवं गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि धर्म की जड़ें सदा हरी रहती हैं और ऐसे आयोजन समाज में आस्था, एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

अंत में बाबा श्याम की आरती कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments