Saturday, February 21, 2026
Homeजयपुरफुलेराफुलेरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकबजनी का फरार आरोपी रोहित रॉय...

फुलेरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकबजनी का फरार आरोपी रोहित रॉय गिरफ्तार

फुलेरा, जयपुर ग्रामीण

जयपुर ग्रामीण जिले के फुलेरा थाना पुलिस को नकबजनी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 जनवरी 2026 को हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए फरार चल रहे आरोपी रोहित रॉय (23) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

8 जनवरी की वारदात का खुलासा

प्रेस नोट के अनुसार 8 जनवरी को फुलेरा थाना क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी फुलेरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर फरार आरोपी रोहित रॉय को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

आभूषण बरामद, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। हालांकि प्रेस नोट में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यापारी के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। मामले में अनुसंधान जारी है।

फुलेरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments